
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन के पावन पर्व को बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा PLAY से UKG की छात्राओं ने छात्र भाइयों की कलाई पर राखी बाँधकर इस पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। छात्र भाइयों ने अपनी बहनों को चॉकलेट एवं विभिन्न उपहार दिये। जूनियर एवं सीनियर कक्षा के छात्र-छात्राओं ने “रंग-बिरंगी राखी बनाने, कार्ड बनाने एवं पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता” में भाग लिया और उसका सुंदर प्रदर्शन भी किया।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाई गई राखियों की प्रशंसा की एवं उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “यह पर्व भाई- बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा वचन के बंधन को दर्शाता है। इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का भी विकास होता है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को मिठाइयाँ वितरित की गईं एवं विद्यालय की सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं। इस तरह के आयोजन न केवल छात्रों के लिए मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि उन्हें हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का एक सुंदर प्रयास भी रहा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































