👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत 26 नवंबर को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में लगे कार्तिक पूर्णिमा मेले में पहुंचेंगे। जहां वह किसानों को संबोधित करेंगे। राकेश टिकट के आगमन को देखते हुए किसान नेताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा का कहना है कि मेला स्थल पर 25 नवंबर को एक बार फिर से मासिक पंचायत होगी और रणनीति बनाई जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को मेले में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकट भी पहुंच रहे हैं जो किसानों को संबोधित करेंगे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























