
हापुड़ में राकेश टिकैत का स्वागत, बोले “सरसों व गेहूं की प्रभावित हुई फसल की हो भरपाई”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का हापुड़ रेलवे स्टेशन पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। प्रयागराज जाते समय उनका हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ज़ोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने हापुड़ में पत्रकारों से बातचीत भी की और बताया कि उड़ीसा में किसानों की पैदल यात्रा चल रही थी और भुवनेश्वर में एक बैठक होनी थी। पैदल यात्रा को भुवनेश्वर में रोक दिया गया और जब हम भुवनेश्वर जा रहे थे तो हमें भी रोक दिया गया। आपस में मिलने नहीं दिया गया और न ही बैठक होने दी। सभी को गिरफ्तार कर लिया और अलग-अलग स्थानों पर छोड़ दिया।
पिलखुवा में संगठन के अस्थाई कार्यालय के मामले में उन्होंने कहा कि वह हमारा कार्यालय नहीं था। कोई भी इस तरह कार्यालय ना बनाएं। पक्के बैनामे कराकर पक्का कार्यालय बनाया जाए। इसी के साथ उन्हें सरकार से मांग की कि किसानों का गन्ना भुगतान किया जाए। मौसम के कारण प्रभावित हुई किसानों की सरसों व गेहूं की फसल का संज्ञान लेकर भरपाई की जाए। इसी के साथ उन्होंने प्रीपेड मीटर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यदि पैसे होंगे तो बिजली मिलेगी अन्यथा नहीं। पहले बिल आने पर कुछ दिनों का समय मिल जाता था। बिजली की समस्या पर वह बोले कि बिजली महंगी कर दी गई है। बिजली विभाग से खतरनाक कोई विभाग नहीं है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||



























