राकेश हत्याकांड: हत्या का आरोपी बरी, यह रहा कारण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-12 निर्मल चंद सेमवाल की अदालत में 12 साल पहले जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में हुए राकेश हत्याकांड के सभी आरोपी को अदालत ने बरी कर दिया है। मामले में पेश किए गए सभी गवाहों के बयान अलग-अलग पाया जाना बरी किए जाने का कारण बना है।

मामला 13 मई 2012 का है जब अतराड़ा गांव के रहने वाले राकेश त्यागी चामुंडा पेपर मिल में नौकरी करते थे और वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। हापुड़ देहात क्षेत्र की किठौर रोड पर कोल्ड स्टोर के पास जैसे ही राकेश त्यागी पहुंचे तो कार सवार अज्ञात हमलावरों ने राकेश त्यागी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रवि समेत 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी जिसकी सुनवाई न्यायालय में शुरू हुई जहां ग्वाहों के अलग-अलग बयान होने के कारण आरोपियों को बरी कर दिया गया है।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500


































