हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लखनऊ से मेरठ के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को थोड़ी समस्या हो सकती है क्योंकि 3 सितंबर तक राज्य रानी एक्सप्रेस रद्द रहेगी. लखनऊ के मानक नगर रेलवे स्टेशन के बीच बुदनी से नायडोंगरी तक लूप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है जिसके चलते 3 सितंबर तक राज्य रानी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास 28 से 30 अगस्त तक लूप लाइन बिछाने का कार्य चलाया जाएगा. नायडोंगरी रेलवे स्टेशन के पास 31 अगस्त से 2 सितंबर तक कार्य किया जाएगा जिसके चलते लखनऊ से मेरठ को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को 2 सितंबर तक वहीं मेरठ से लखनऊ को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को 3 सितंबर तक निरस्त किया गया है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























