हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड होकर लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन एक बार फिर निरस्त कर दिया गया हैं। राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन फिलहाल 2 जून तक निरस्त रहेगी। इस ट्रेन का संचालन तीसरी बार रद्द किया गया।
रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अजब सिहं ने बताया कि राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 2 जून तक रोका गया हैं। बता दे कि इस ट्रेन के संचालन के रद्द होने से मेरठ, हापुड, मुरादाबाद, बरेली से लखनऊ आने–जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्तीकरण की वजह बताई हैं कि कोयले से भरा माल गाड़ियों को प्रमुखता के साथ बिजली घरों तक पहुंचाया जाना हैं ताकि कोयले की कमी से बिजली उत्पादन प्रभावित न हो।
बच्चों के लिए लग रहा है Summer Camp (Kids Fun Fest 2): 9068536083




























