हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर ब्लाक के गांव अक्खापुर के 100 से अधिक किसानों की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई जिस कारण किसानों में रोष व्याप्त है। गांव प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि किठौर की तरफ से आ रहा रजवाहा गांव अक्खापुर होते हुए हशुपुर की ओर जा रहा है। किसी वजह से रजवाहा एक स्थान से टूट गया और रजवाहा का पानी खेतों में घुस गया। पानी ने सैकड़ों बीघे फसल को अपनी चपेट में लिया है और दूर-दूर तक पानी पानी दिखाई दे रहा है खेतों से पानी निकलवाने के लिए सभी संभव व जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।
*एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:*
























