
हरोड़ा बिजली घर पर अवर अभियंता के पद पर तैनात राजकुमार निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा बिजली घर पर अवर अभियंता के पद पर तैनात राजकुमार को निलंबित कर दिया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। साथ ही ककोड के संविदा लाइनमैन को हटाने के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा गया है। मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना और चोरी प्रकरणों के मामले व राजस्व वसूली में रुचि न लेने व झटपट पोर्टल को लेकर समय-समय पर उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई। मामले में मिल रही शिकायत का स्पष्टीकरण मांगा तो जवाब नहीं मिला। अधिशासी अभियंता के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। ऐसे में अवर अभियंता राजकुमार को निलंबित कर दिया है।
वहीं बुलंदशहर क्षेत्र की पंचम डिवीजन ककोड बिजली घर नंबर एक क्षेत्र में संविदा लाइनमैन रमेश चंद्र की शिकायत के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। संविदा लाइनमैन को हटाकर किसी अन्य की तैनाती के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा गया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739


























