हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी दो संदिग्धों को राजस्थान पुलिस ने दबिश के दौरान हिरासत में ले लिया जिनसे राजस्थान में लूटा गया ट्रैक्टर बरामद किया है। पुलिस अभी अन्य संदिग्धों की तलाश में क्षेत्र में लगातार दबिश दे रही है।
आपको बता दें कि राजस्थान के थाना मंडावर क्षेत्र के गांव सिहाली खुर्द में 23 जून को अज्ञात बदमाशों ने गुरुग्राम के ड्राइवर बलराम सिंह के घर धावा बोलते हुए उनकी मां कृष्ण देवी की लूट के दौरान हत्या कर दी थी। आरोपियों ने इस दौरान ट्रैक्टर, बीस हजार रुपए नकद और जेवरात लूट लिए थे। राजस्थान पुलिस ने मामले की जांच शुरू की जिसके बाद लूट के तार सिंभावली थाना क्षेत्र के कुछ गांवों से जुड़े जहां पुलिस ने दबिश दी और दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। साथ ही ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*


























