जनपद हापुड़ के तीन थाना क्षेत्रों में राजस्थान पुलिस ने दी दबिश










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के तीन थाना क्षेत्रों के चार गांवों में राजस्थान पुलिस ने रविवार को दबिश दी। दो अलग-अलग मामलों में दी गई दबिश से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। एक मामला हत्या और लूट तथा अन्य मामला फर्जीवाड़े से जुड़ा है जिसके चलते राजस्थान पुलिस ने जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर, थाना सिंभावली तथा थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में दबिश दी।
राजस्थान पुलिस ने कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मतनावाली में रविवार की सुबह दबिश दी जहां राजस्थान में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा से जुड़े मामले की जांच के लिए राजस्थान पुलिस गांव मतनावाली पहुंची और जांच की।
वहीं राजस्थान के थाना मंडावर क्षेत्र में महिला की हत्या लूट के मामले में बदमाशों की धरपकड़ के लिए राजस्थान पुलिस ने सिंभावली और बहादुरगढ़ क्षेत्र के तीन गांवों में दबिश दी। राजस्थान पुलिस की टीम में शामिल थाना मंडावर के हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि राजस्थान के गांव सिहाली खुर्द में बीती 26 जून की दोपहर गुरुग्राम में एक टैक्सी चालक बलराम यादव की माता वैष्णो देवी की हत्या कर घर से ट्रैक्टर, जेवरात और 17,000 रुपए लूट लिए थे। इस संबंध में मृतका के बेटे बलराम यादव ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला दर्ज कर जांच शुरू हो चुकी है और इस संबंध में पुलिस ने सिंभावली और बहादुरगढ़ थाना क्षेत्रों के करीब तीन गांव में दबिश दी। राजस्थान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी हुआ ट्रैक्टर और हत्या में शामिल कुछ लोगों के नाम सिंभावली और बहादुरगढ़ थाना क्षेत्रों के कुछ गांवों से जुड़े हैं जिसके चलते पुलिस ने दबिश दी।

ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा

DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!