हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक महिला के साथ अत्याचारों का मामला सामने आया है। पहले पीड़िता को किडनैप किया फिर उसे दिल्ली निवासी युवक को बेच दिया। इसके बाद दिल्ली निवासी युवक ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का है जहां एक गांव निवासी युवक ने अपनी बहन को इंसाफ दिलाने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित के भाई के अनुसार नशीला पदार्थ सुंघा कर महिला का अपहरण कर लिया जिसके बाद दिल्ली के राजा सिंह ने महिला को खरीद लिया। राजा ने महिला के साथ रेप कर उसे जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली के रोहिणी निवासी राजा सिंह, थाना सिंभावली निवासी असलम, फकरे, हसीन व पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















