👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में गुरुवार की देर रात हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. साथ ही प्रदूषण का स्तर भी कम हो गया है. शुक्रवार की सुबह उठे लोगों को शुद्ध हवा मिली जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है. लगातार बढ़ते पारे से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा था. बुधवार की देर रात बारिश थोड़ी देर के लिए हुई. वहीं गुरुवार को तापमान अपने तेवर दिखाता रहा.
गुरुवार की रात करीब तापमान में गिरावट दर्ज की गई और तेज हवाओं के साथ मौसम बदलना शुरू हो गया. देर रात आई बारिश से हापुड़ का मौसम खुशनुमा हो गया. अनुमान है कि आने वाले सोमवार तक बारिश की संभावना है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

































