हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार की दोपहर हुई जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली और अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास पहुंच गया। अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
दोपहर करीब 12:00 बजे पहले तो काले बादलों ने आसमान को ढक लिया। इसके बाद जबरदस्त आवाज के साथ बिजली कड़की और जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हापुड़ शहर के साथ-साथ पिलखवा, बाबूगढ़ समेत विभिन्न इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बताते चलें कि मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। इस दौरान बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है जिसके चलते इन दिनों विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत है।
































