👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पिछले 28 दिनों में हुई बारिश ने पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 28 दिनों में हापुड़ में 201 एमएम बारिश हुई है जो कि पिछले 10 वर्षों के मुकाबले ज्यादा है। मानसून की इस बारिश से फसलों को लाभ पहुंचेगा। अनुमान है कि अगस्त के महीने में भी क्षेत्र में जोरदार बारिश होगी।
जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में जुलाई के 28 दिनों में हुई 201 एमएम की बारिश ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लगातार गिरते भूभर्ग के जलस्तर में भी सुधार की उम्मीद है। जल संचयन के लिए बने अमृत सरोवर भी पानी से लबालब हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि अगस्त के महीने में भी जोरदार बारिश होगी।
































