👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शुक्रवार की रात से रुक-रुक कर हो रही वर्षा से तापमान में गिरावट आई है। वर्षा से गेहूं की फसल व हरे चारे तथा सरसों की फसल, आलू व मटर को नुकसान पहुंचने की खबरें है। वर्षा ने पिछड़े व निचले इलाकों में पानी खड़ा हो गया है। वर्षा से शनिवार को व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई और बाजारों से ग्राहक नदरत रहा। शनिवार की भोर में जब लोग सोकर उठे तो तेज वर्षा होते हुए मिली। हापुड़ के अतरपुरा चौपला, गोल मार्किट तथा निचले इलाके पानी से लबालब हो गए। दिल्ली-गढ़ मार्ग पर भी स्थान-स्थान पर पानी भर गया।


























