हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रेलवे प्रशासन ने बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए दिव्यांगजन और गर्भवती महिलाओं के कार्यालय आने पर रोक लगा दी है। गर्भवती महिलाएं और दिव्यांग अब अपने घर में रहकर ही काम करेंगे। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन में रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के भी कार्यालय आने पर रोक रहेगी। कोरोना संक्रमण के दौरान वरिष्ठ अधिकारी और शाखा अधिकारी नियमित रूप से कार्यालय आएंगे। जबकि जूनियर अधिकारी और कर्मचारी एक दिन छोड़कर एक दिन कार्यालय आएंगे।
आपात स्थिति में फोन करने पर कर्मचारी को तुरंत हाजिर होना होगा अन्यथा अनुपस्थित माना जाएगा। हालांकि संक्रमित होने पर छूट रहेगी। रेलवे ने सभी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करने का फैसला लिया है जिससे कोरोना को हराया जा सके।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249



























