
हापुड़ जनपद में रेलवे बनाएगा 6 अंडरपास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में वर्ष-2025 में रेलवे 6 स्थानों पर अंडरपास बनवाएगा जिसकी प्रक्रिया शुरु हो गई है। इन 6 अंडरपास पर रेलवे 32 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इनके बनने से जिले में 50 गांवों से अधिक लोग लाभान्वित होंगे और यातायात बिना किसी व्यवधान के चालू होगा। रेलवे हापुड़ के आई ओ डब्लू वीके त्यागी ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में छह रेलवे फाटकों पर 32 करोड़ की लागत से अंडरपास बनाने का काम शुरू होगा। अंडरपास बनाने का टेंडर हो चुका है और प्रयास है कि जनवरी से काम शुरू कराया जाए। ताकि रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सके।

इन स्थानों पर बनेंगे अंडरवासः
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में जिन रेलवे फाटकों पर अंडरपास बनाने का काम शुरू होगा, उनमें गांव अट्ट्टा में बना गेट नंबर-65, गांव कनिया में बना गेट नंबर-66, गांव ददायरा में बना गेट नंबर-69, प्रीत विहार में बना गेट नंबर-76, जीएस मेडकिल कालेज पिलखुवा पर बना गेट नंबर-81 और पिलखुवा के परतापुर में बने गेट नंबर-85 पर बनेगा। अंडरपास बनने के बाद से इन गेट से निकलने वाले वाहन चालकों को जाम में नहीं फंसना होगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























