हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रेलवे के एक गेट मैन को कार से ड्यूटी पर जाता हुआ देख कर रेलवे अफसर भी आश्चर्य में पड़ गए और इसे रेलवे प्रोटोकोल का उल्लंघन मानकर गेट मैन को नोटिस जारी किया है।
बात 23 जुलाई की है, जो अब प्रकाश में आई है। हुआ यह था कि गाड़ी संख्या 12430 से पीसीई/ एनआरएसआईआर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि एलसी 54 गेट पर एक लग्जरी गाड़ी खड़ी है। उनके द्वारा पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि इस गेट पर तैनात गेट मैन लग्जरी गाड़ी से ड्यूटी पर आता-जाता है। निरीक्षम पर निकले सैक्शन इंजीनियर ने इसे रेलवे प्रोटोकोल का उल्लंघन माना और गेट मैन को नोटिस जारी किया है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























