हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित शनिवार की शाम स्वर्ग आश्रम रोड़ पर स्थित मेरठ- खुर्जा रेलवे फाटक को छोटा हाथी ने तोड़ दिया। इस दौरान खुर्जा से मेरठ की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन को रोकना पड़ा। ऐसे में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आपको बता दें कि शनिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रेन आने के चलते फाटक को बंद किया गया था। इतने में तेज रफ्तार से आ रहा छोटा हाथी फाटक को तोड़कर भाग गया। इस दौरान गेटमैन ने छोटा हाथी की फोटो भी खींच ली। फाटक टूटने की वजह से खुर्जा से मेरठ की ओर जारी पैसेंजर ट्रेन को तीन मिनट तक रोकना पड़ा। इसके बाद वैकल्पिक बूम की मदद से फाटक को बंद कराया गया और उसे दुरुस्त कराया गया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065




























