हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला स्थित रेलवे स्टेशन पर तैनात आदित्य कुमार धारीवाल पुत्र आजाद सिंह निवासी ग्राम शेखपुर जट (झज्जर, हरियाणा) की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। आदित्य लगभग दो वर्षों से कुचेसर चोपला रेलवे स्टेशन पर फोर्थ क्लास कर्मचारी के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार देर रात वह स्टेशन पर ड्यूटी कर रहा था तभी बरसात के कारण स्टेशन के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास करंट उतर आया। आदित्य वहां पहुंचा तो उसे भी करंट का जोरदार झटका लगा और उसकी मौत हो गई। तभी स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारी आननफानन में उसे लेकर देवनंदिनी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। स्टेशन मास्टर जितवेंदर सिंह ने बताया कि बरसात के कारण आदित्य को करंट लगा है जिस कारण उसकी मौत हो गई।
हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज
🔊 Listen to this हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या- 29 में विद्युत समस्या से हर…
Read more
























