
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तराखंड में हो रही बारिश की वजह से लैंडस्लाइड होने से रेल मार्ग प्रभावित हो गया है जिसकी वजह से कुछ ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त कर दी गई है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली मसूरी एक्सप्रेस भी नजीबाबाद से देहरादून के बीच निरस्त रही। हरिद्वार मोतीचूर के बीच लैंडस्लाइड होने के कारण रेल मार्ग बाधित हो गया। साथ ही ओएचटी भी क्षतिग्रस्त हो गई जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























