हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गांव गिरधरपुर तुमरैल के ग्रामीणों ने बुधवार को एफ.सी.सी.आई.एल प्रोजेक्ट मेरठ बेरिकेटिड फन्ट कारीगोर द्वारा रेलवे लाइन पर बनाए जा रहे पाईलिंग ब्रिज से लिंग मार्ग की चौड़ाई घटा कर पांच मीटर करने पर रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग की चौड़ाई कम से कम पंद्रह मीटर हो जो सिजरे के अनुसार है।
मार्ग की चौड़ाई कम होने पर यातायात में व्यवधान पैदा होगा और ग्रामीणों को भारी परेशानी होगी। इस मार्ग से गिरधरपुर तुमरैल, रामपुर, पूठा, नान फगोता आदि का दिल्ली व नोएडा आना-जाना होता है और किसान शुगर मिल को गन्ना डालते है। ग्रामीणों ने मार्ग को सिजरे के अनुसार 15 मीटर रखने की मांग की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान कुलदीप बाना सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल































