👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के राशन उपभोक्ताओं के लिए जून माह एक बार फिर खुशखबरी लेकर आया है। जनपद हापुड़ के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को तीन जून से 15 जून तक राशन की दुकानों से 5 किलो खाद्यान्न प्रति यूनिट निःशुल्क मिलेगा जिसमें 3 किलों गेहूं व 2 किलो चावल शामिल है। प्रधानमत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत यह खाद्यान्न मुफ्त बांटा जाएगा।




























