हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रघुवीर गंज में पत्नी ने अपने पर गाली गलौज कर मार पिटाई और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने मोहल्ला रघुवीर गंज के अनुराग उर्फ अन्नू पुत्र वीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि रघुवीर गंज की निवासी प्राची पत्नी अनुराग उर्फ अन्नू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति ने उसके साथ गाली गलौज किया और मार पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 323, 504 और 506 के तहत पति अनुराग उर्फ अन्नू पुत्र वीरेंद्र निवासी मोहल्ला रघुवीर गंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू
🔊 Listen to this पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साकेत में…
Read more
























