
👁 0 views Views
नेत्र दान से दो की जिंदगी रोशन कर गए रघुवीर सिंह आर्य
हापुड़, सीमन/रियाज़ (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में आर्य समाज मंदिर के पूर्व मंत्री व समाजसेवी 86 वर्षीय रघुवीर सिंह आर्य का निधन हो गया। निधन के पश्चात उनके नेत्रदान किए गए। उनके पुत्र संजीव कुमार आर्य ने बताया कि उनके पिता की आंखों से दो लोगों की जिंदगी को रोशनी मिलेगी। इस संबंध में आर्य समाज मंदिर पिलखुवा के मंत्री रविंद्र उत्साही ने काफी प्रयास किया जिन्होंने मेरठ मेडिकल के चिकित्सकों को मामले की जानकारी देकर नेत्रदान की प्रक्रिया कराई और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया।
मोना ड्रीम गैलरी लाए हैं धमाकेदार ऑफर: स्पिन घुमाएं और गिफ्ट पाएं: 9927143205































