👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर ए एफ यानी रैपिड एक्शन फोर्स की 108 बटालियन ने बुधवार की शाम को बाबूगढ़ नगर पंचायत इलाके में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान बाबूगढ़ छावनी के विभिन्न मार्गो पर आरएएफ और बाबूगढ़ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया जो कि पाइप फैक्ट्री, डिपो रोड, मेन बाजार, अंबेडकर रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग-9, बछलौता रोड आदि मार्गो से होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंचे जहां फ्लैग मार्च समाप्त हुआ। इस दौरान बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे, बाबूगढ़ पुलिस आरएएफ के साथ मौजूद रही। फ्लैग मार्च के दौरान सभी को सुरक्षित माहौल का एहसास कराया।




























