👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार की देर शाम आरएएफ की 108 बटालियन ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे आदि उपस्थित रहे। शांति व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस और आरएएफ ने फ्लैग मार्च निकाला।
आपको बता दें कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से पुलिस लगातार गश्त कर रही है और सभी से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। इसी क्रम में आर ए एफ की 108 बटालियन ने हापुड़ कोतवाली पुलिस बल के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान हापुड़ की गोल मार्केट, सराफा बाजार, बाजार बाजार, चंडी रोड आदि क्षेत्रों में सुरक्षा बल ने फ्लैग मार्च किया।
































