रेडियो टीम गांव असरा पहुंची और समस्याओं को जाना
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड के पास के गांव असरा में मंगलवार को वी फार यू v4u रेडियो टीम ने असरा गांव का दौरा किया।असरा के ग्राम प्रधान सोहनवीर सिंह , प्राथमिक विद्यालय असरा की शिक्षिका शिखा शर्मा,अर्चना श्रीवास्तव एवम मुक्ता ने गांव असरा की ग्रामीण महिलाओं से मिलवाया। V4U रेडियो की टीम ने महिलाओं की समस्याओं को जान और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम आपकी आवाज बनेंगे और आपकी समस्याओं को उचित स्तर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन, बच्चों को पेन,पेंसिल और फल वितरित किया। इस अवसर पर v4u रेडियो के सीईओ अनुपम श्रीवास्तव,प्रोग्रामिंग हेड माधवी श्रीवास्तव और ksws (एनजीओ) की युवा कार्यकर्ता सुश्री श्योना श्रीवास्तव कोमल, ज्योति, राजेश अशोक, नरेंद्र जिनी प्रिया कुसुम, सुधा आदि मौजूद रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




























