👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बता दें कि मौहल्ला राधापुरी निवासी कंचन वर्मा ने आरोप लगाया है कि उसका पति व कुछ अन्य लोगों ने दहेज की मांग की और मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दी। कंचन ने अपने समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला के पति अजय वर्मा निवासी मौहल्ला रमपुरा पवला रोड थाना पिलखुवा व दो अज्ञात के खिलाफ 498ए, 323, 506 व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31

































