हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शादी ब्याह में अत्यधिक खर्चे को रोकने को लेकर कुरैशी समाज ने शुरू किया अभियान। कुरैश अल निकाह मिन सुन्नती, मुहिम के कौर ग्रुप की मिटिंग हापुड में मुस्लिम कुरैशी एडवोकेट के मकान पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता बघरा मुजफ्फरनगर से आये हाजी मनशाद ने की। संचालन ग्रुप के संस्थापक हाजी अनवार गाजियाबाद वालो ने किया। बैठक में कुरैश ब्रादरी की शादी-ब्याह में की जारही, बेजा, रस्मों रिवाज से परहेज करने और दहेज व अन्य लेन-देन बिल्कुल खामोशी से देने पर जोर दिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुस्लिम कुरैशी एडवोकेट ने कहा कि अफसोस की बात है कि लडकियों का हक दिया नही जाता है और गैर ज़रूरी रसमों में बढ-चढकर हिस्सा लिया जाता है जबकि लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया जाना चाहिए। बघरा मुजफ्फरनगर के प्रधान हाजी आसिफ ने बारात में बरातियों की संख्या बहुत कम ले जाने पर जोर दिया। नसीराबाद अजमेर से आये हाजी गुलज़ार ने बताया कि इस अभियान के तहत 31 शादियां बिना दहेज के लेन-देन के अजमेर में करायीं है जो कि एक शुरुआती कदम है। मिटिंग मे जमशेद बुढाना, हाजी मुबीन मेरठ, मेराज अहमद डासना, हारुन व मौहम्मद असलम हापुड, डाॅ गुलज़ार अब्दुल्लाह दहपा, हाजी तहसीन जालंधर, आस मौ, नवाब, मौ आसिफ, मौ राशिद बुढाना से, मौ नईम, शहजाद बघरा मुजफ्फरनगर से तथा चैयरमैन तनवीर आलम छाता मथुरा से मौजूद रहे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

































