एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड निज़ामपुर बाईपास पर स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सत्य ,कर्म ,धर्म और योगा हाउस के चारों प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों के ज्ञान और सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के अधिकतर छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय की शिक्षिकाओं सोनिया, दिशा ,खुशी एवं सत्य हाउस की शिक्षिकाओं पारुल , निशा, सीमा द्वारा किया गया। मंच का संचालन अध्यापिका रुक्मणी द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से विभिन्न विषयों के प्रश्न पूछे गए। निर्णायक मंडल की निर्णायिकाएं कृष्णा चौधरी एवं अदिति वर्मा द्वारा सर्वाधिक अंक योगा हाउस को दिए गए तथा योग हाउस विजेता घोषित हुआ जिसमें योगा हाउस की खुशी सागर , यशवीर, प्रशंसा चौधरी एवं मेघावी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री तोमर ने अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता छात्रों को अपने ज्ञान को प्रदर्शित करने और एक दूसरे से सीखने का अवसर प्रदान करती है। उनके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ उनके प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी मजबूत करती है।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!