हाईवे पर रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैकों से उठ रहे सवाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस की सख्ती के बावजूद भी वाहन चालक नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं और हाईवे पर रॉन्ग साइड आ रहे हैं जिसके चलते कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आपको बता दें कि ताजा मामला हापुड़ के निजामपुर के पास का है जहां दो ट्रक रॉन्ग साइड आते हुए दिखाई दिए जिससे भीषण सड़क हादसा हो सकता है जिसमें जान भी जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रहे कुछ यात्रियों ने देखा कि हाईवे पर ट्रक रॉन्ग साइड आ रहे हैं। निजामपुर से गढ़ की ओर जा रहे यह रॉन्ग साइड ट्रक कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। ऐसे में इस तरह लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।
एक यात्री अपनी कार में सवार होकर हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रहा था लेकिन रास्ते में रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैकों की वीडियो बनाकर युवक ने वायरल कर दी जिसने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
























