हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर आर्य समाज मंदिर के पास पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया. इस दौरान दोनों के सिर से खून निकल आया. मौके से गुजर रहे कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शांत कराया.
बता दें कि मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली रोड का है. जहां आर्य समाज मंदिर के पास बुधवार की सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान पत्नी ने भी पति को सबक सिखाने के लिए डंडा उठा लिया. मौके से गुजर रहे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत करा मामले की जांच शुरू कर दी. इस दौरान पति पत्नी को सिर में चोटें आई.
पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…
Read more






















