👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी निवासी कासिम की दिल्ली में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कासिम पिछले काफी समय से दिल्ली में रहकर फलों का काम करता था जो रविवार की देर रात दुकान बंद कर घर लौटते समय वाहन की चपेट में आ गया।
सड़क हादसे के दौरान कासिम घायल हो गया जिसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने कासिम को मृत घोषित कर दिया। कासिम जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी का रहने वाला था जो दिल्ली में पिछले कुछ समय से फल बेचने का कार्य करता था।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8218182274































