👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चोपला के पास नदी किनारे गुरुवार को एक अजगर ने बंदर को अपना निशाना बना लिया और देखते ही देखते बंदर को निगलने लगा। अजगर ने बंदर को आधा निगला और उसके बाद काफी देर तक उसी अवस्था में पड़ा रहा। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। अधिकारियों का कहना है कि मौके पर पहुंचकर अजगर को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
आपको बता दें कि कुचेसर चोपला के पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर अजगर पड़ी जिसने बंदर को अपना निशाना बनाया हुआ था और देखते ही देखते अजगर बंदर को निगलने लगा। ग्रामीणों ने मौके की वीडियो बनाकर कैमरे में कैद कर ली जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वन विभाग को ग्रामीणों ने मामले से अवगत करा दिया है।




























