👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के गांव मुबारिकपुर में अजगर निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। 20 फीट लंबे अजगर निकलने के बाद गांव में स्थित खेतों में रविवार को एक और अजगर निकल आया जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने छह फीट लम्बे अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। मुबारकपुर गांव में अजगर निकलने से क्षेत्रवासियों में दहशत बनी हुई है।



























