हापुड़,सीमन/अशोक तोमर( ehapurnews.com):समीप के असौड़ा गाँव के ग्रामीणों से भेंट कर पूर्व विधायक गजराज सिंह ने ग्राम की समस्याओं को जाना और हर सम्भव हल कराने का आश्वासन दिया।
ग्रामीण चुन्नू भाई जुल्फिकार व जावेद ने सयुंक्त रूप से बताया कि असौड़ा एक मिश्रित आबादी वाला बड़ा गांव है। यहां विभिन्न राजनीतिक दल के बड़े-बड़े नेताओं का निवास स्थान भी है परंतु आवास विकास से असौड़ा गांव को जाने वाला रास्ता एवं पंचायत घर से किठौर रोड को जाने वाला रास्ता दोनों ही जर्जर हालत में हैं।आवास विकास वाले रास्ते पर तो जलभराव की स्थिति निरंतर बनी हुई है।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि वे पूर्व में भी इन रास्तों के लिए HPDA के अधिकारियों से मिल चुके हैं अब पुनः वे शीघ्र ही पंचायत वाले रास्ते के लिए एचपीडीए के अधिकारियों से वार्ता करेंगे एवं आवास विकास, मेरठ रोड से असौड़ा को जोड़ने वाले रास्ते जिसपर हजारों लोग रोज आते जाते हैं उसके लिए भी नगर पालिका व संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता करके शीघ्र निर्माण कराने का प्रयास करेंगे।
बैठक का संचालन चौधरी विनोद कुमार ने किया एवं अध्यक्षता जितेंद्र सिंह ने की।
बैठक में जुल्फिकार अहमद, अमित कश्यप, गौरव त्यागी, हाजी मुनशेद खां, शराफत, अबरार, मोहम्मद शाहिद, हाफिज अज़ीमुददीन, कन्हैया लाल, इसरार, शाहनवाज़, मोहम्मद जावेद दादा , फारूक़, विनोद कुमार चौधरी, मुशाहिद आबिद नेता आदि लोग मौजूद रहे।

























