हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पंजाबी सभा अब दो गुटों में बंट गई है। दो गुटों में बंटी पंजाबी सभा के एक गुट ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। पंजाबी सभा समिति रजिस्टर्ड हापुड़ द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कार्यवाहक अध्यक्ष सरबपाल सिंह कालड़ा ऐडवोकेट की अध्यक्षता में सिटी प्लाज़ा में संपन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम सभा के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन छाबड़ा ने कहा कि संरक्षक सदस्यों को सभा की मीटिंग बुलाने का तथा कार्यसमिति के मनोनयन का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए 24 नवंबर को संरक्षक सदस्यों द्वारा सभा पर थोपी गई कार्यसमिति अवैध है। तत्पश्चात कार्यवाहक अध्यक्ष सरबपाल सिंह कालड़ा ऐडवोकेट ने कहा कि किसी भी संस्था का कार्य संस्था के बाय लॉज के अनुसार ही चलना चाहिए।
अंत: में पंजाबी सभा समिति रजि0 द्वारा 6 जनवरी को लोहड़ी उत्सव मनाने की घोषणा की गई तथा उपस्थित मीडिया कर्मियों का धन्यवाद करते हुए उन्हें पंजाबी सभा समिति रजि0 द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुभाष सहगल, मनमोहन छाबड़ा, सर्बपाल सिंह, कनिक केहर, मदन भसीन, संजय सोढ़ी तथा अन्य सम्मानित सदस्य इस प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158



























