लोकसभा चुनाव में पंजाबी समाज ने मांगी भागीदारी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पंजाबी समाज ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर भाजपा से भागीदारी मांगी है।
पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश की एक बैठक में उ0प्र0 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पंजाबी समाज को भागीदारी देने की भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मांग की है।
संगठन के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीन सेठी ने कहा कि पंजाबी कौम एक बहुत मेहनती और स्वाभिमानी कौम है। सभी जानते हैं कि विभाजन के बाद पंजाबी समाज के पास कुछ नहीं था। अपनी लगन और मेहनत के बल पर आज पंजाबी एक कामयाब कौम है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाबी समाज ने जनसंघ के समय से ही भारतीय जनता पार्टी का तन-मन-धन से साथ दिया है और पार्टी के आदेश को ही सर्वोपरि माना है। परन्तु अब वह समय आ गया है कि पार्टी को पंजाबी समाज के बारे में भी विचार करना चाहिए। हमें यह कहने में कोई नहीं है कि इतनी मेहनत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने पंजाबी समाज के अधिकतर लोगों को लोकसभा टिकिट से वंचित रखा है जबकि प्रदेश में पंजाबी समाज के 80 लाख से अधिक मतदाता भारतीय जनता पार्टी के ही समर्थक हैं। पंजाबी समाज उ०प्र०, प्रदेश के 75 में से 65 जिलों में पंजाबी समाज को भाजपा के पक्ष में एकजुट करने का कार्य स्थानीय यूनिटों के माध्यम से कर रहा है। प्रत्येक यूनिट का जिलाध्यक्ष वहाँ के पंजाबी समाज में अपनी उच्च प्रतिष्ठा रखता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 80 सीटों में पांच सीटों पर पंजाबी समाज को भागीदारी दी जाए।
बैठक में पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री धीरज चुग सोनू प्रदेश प्रबंधक प्रेम कुमार राजन प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत मुतरेजा प्रदेश मंत्री रोशन खरबंदा यशपाल तनेजा जगदीश माकन्न यीशु साहनी राजीव चुग डॉ आनंद प्रकाश भारत सचदेव पंजाबी समाज युवा के जिला अध्यक्ष विनय अरोड़ा राकेश कालड़ा राजीव सेठी मनोहर सेठी राजू अरोड़ा प्रदीप मुटरेजा पुनीत अरोड़ा एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर

































