पंजाब पुलिस का जनपद के बाबूगढ़ में छापा
हापुड़, सीमन/सुरेन्द्र शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला पर स्थित एक मकान में सोमवार को पंजाब पुलिस ने स्थानीय ड्रग इंस्पेक्टर के साथ छापामार कार्रवाई की। सूत्रों ने बताया कि प्रतिबंधित दवा को लेकर यह कार्रवाई की गई। हालांकि अधिकारी इस दौरान मीडिया से बचते हुए नज़र आए।
जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब पंजाब पुलिस ने बाबूगढ़ में छापा मारा। बताया जा रहा है कि कस्तूरबा गांधी के पीछे स्थित मकान में छापामार कार्रवाई की गई। पंजाब पुलिस अपने साथ एक आरोपी भी लेकर आई थी। पुलिस ने हापुड़ की ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला अग्रवाल के साथ छापा मार कर जांच शुरू की। फिलहाल जांच जारी है।
ये भी पढ़ेः अपडेट: एसआईबी को एक करोड़ की टैक्स चोरी मिली
https://ehapurnews.com/update-sib-found-tax-evasion-of-rs-1-crore/
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540

































