महिलाओं को देखकर अश्लील छींटाकशी करने पर सजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देशन में हापुड़ पुलिस द्वारा महिलाओं को देखकर छींटाकशी के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा अर्थदण्ड से दंडित किया।
अभियुक्त कैलाश चन्द द्वारा महिलाओं को देखकर अश्लील छींटाकशी करने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 267/1997 धारा 294 भादवि थाना हापुड़ देहात पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 28.02.2024 को माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय उठने तक की सजा व 3,000/- रूपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
दोषसिद्ध अपराधी का नाम व पता:-
कैलाश चन्द पुत्र विजयपाल निवासी बड़ा मौहल्ला कस्बा व थाना गुलावठी जनपद बुलन्द्शहर।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर




























