
जनपद हापुड की मतदाता सूची का प्रकाशन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद हापुड की विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के अन्तिम प्रकाशन दिनांक 10-04-2026 को करा दिया गया है। निर्वाचक नामावलियां 10-04-2026 से एक सप्ताह के लिए समस्त मतदेय स्थलों पर जनसामान्य के लिए निरीक्षणार्थ निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी।
अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद हापुड़ की वेबसाइट https://hapur.nic.in/deo-portal-hapur/पर भी जनसाधारण के अवलोकनार्थ उपलब्ध हैं।
आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा शुक्रवार, 10-04-2026 को अपरान्ह 02.00 बजे जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष व प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों की एक-एक प्रति हार्ड एवं सॉफ्ट कापी में उपलब्ध करायी गयी। बैठक में राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
कमल डोसा प्लाजा: मात्र ₹100 में #Unlimited छोले भटूरे: 7017570838, 7668606012



























