
पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 अप्रैल को
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्गत संशोधित अधिसूचना द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में इस कार्यालय की सार्वजनिक सूचना (संशोधन) संख्या-435/ जि0नि0 कार्यालय / पुनरीक्षण/2026 दिनांक 19-02-2026 में आंशिक संशोधन करते हुए जनपद हापुड में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण कार्य की अग्रेत्तर कार्यवाही निम्नांकित विर्निदिष्ट समय-सारिणी के अनुसार की जायेगी:-
क्र०स०1 मतदाता सूचियों की कम्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, SVN आंवटन, मतदाता सूची की डाउन लोडिंग, फोटो प्रतियाँ कराने आदि। अवधि दिनांक 17 मार्च, 2026 से 21 अप्रैल, 2026 तक
क्र०स०2 निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिये अन्तिम प्रकाशन।
अवधि 22 अप्रैल, 2026
2- निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जायेगा तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा।
3-निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


























