
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग दो मार्गों का निर्माण करेगा जिसमें करीब 1.47 करोड रुपए की लागत आएगी। इसके लिए स्वीकृति भी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द मार्गों का निर्माण शुरू होगा जिससे क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी।
हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती ने लोक निर्माण विभाग को विधानसभा क्षेत्र में दो सड़कों के निर्माण को लेकर प्रस्ताव सौंपे थे जिसे शासन ने स्वीकृति दे दी है। बजट जारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा छपकौली जूनियर हाई स्कूल मार्ग से 57 नूरपुर काकोरी मार्ग तक अवशेष भाग मिक्सिंग लिंक का कार्य करीब 62.68 लाख रुपए और बुलंदशहर रोड मार्ग से गिरधरपुर तुम रेल नान मार्ग पर विशेष मरम्मत करीब 85 लाख रुपए से कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि मार्गों के निर्माण को लेकर धनराशि मिल चुकी है।























