👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का जनसंख्या नियंत्रण को लेकर 11 जुलाई को हापुड़ में होने वाले आंदोलन की तैयारियां जोरों पर है और जन सम्पर्क कर लोगों को 11 जुलाई को आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
फाउंडेशन की जिला महासचिव मुनेश त्यागी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को हापुड़ के रेलवे पार्क में महिलाओं से सम्पर्क कर उन्हें 11 जुलाई के लिए आमंत्रित किया। महिलाओं ने हम दो, हमारे दो, तुम्हारें दो के नारे को बुलंद किया। जनसंख्या वृद्धि समस्याओं की जड़ है।




























