👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिसौदिया व उसके साथियों ने बुधवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने एक समारोह में नरेंद्र सिसौदिया को सदस्यता दिलाई और सपा की लाल टोपी उनके सिर पर रखी। सपा नेता तेजपाल प्रमुख ने कहा कि जनपद में सपा कुनबा तेजी से बढ़ रहा है और जनपद हापुड़ की तीनों विधान सभा सीटों पर सपा का झंडा फहराएगा।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी एक दिन पूर्व ही नरेंद्र सिसौदिया को जिलाध्यक्ष के पद से मुक्त कर चुके है।
499 में करें Unlimited Lunch, 555 में करें Unlimited Dinner (For 2 Guests). Call 790620417






























