हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 18 फरवरी को गढ़मुक्तेश्वर में होने वाले पूर्व छात्र परिषद के प्रांतीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए
कल 18 फरवरी को गढ़मुक्तेश्वर स्थित कमलावती मदनलाल सरस्वती विद्या मंदिर में होने वाले पूर्व छात्र परिषद के प्रांतीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए गढ़मुक्तेश्वर नगर इकाई द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर समस्त पूर्व छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओ को बाटने का कार्य किया।
पूर्व छात्र परिषद गढ़ नगर इकाई संयोजक गौरव पधान व कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को देख रहे रोहित मल्होत्रा ने बताया अधिवेशन में 12 जिलों की इकाई अपना प्रतिनिधित्व करेगी व कार्यक्रम में पूर्व छात्र परिषद क्षेत्रीय संगठन मंत्री, जिला संयोजक आदि पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे उनके स्वागत में गढ़मुक्तेश्वर नगर इकाई स्वागत के लिए तैयार है। कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे सभी पदाधिकारियों ने गढ़मुक्तेश्वर नगर में उपस्थित समस्त पूर्व छात्र एवं छात्राओं से कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की अपील की।
इस अवसर पर गौरव पधान,रोहित मल्होत्रा, मधुसूदन शर्मा,आयुष, मदनपाल आचार्य आदि उपस्थित रहे
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606
































