
मोबाइल पर भूमि, जोत, खतौनी के अभिलेख देखकर किसानों को उपलब्ध कराएं उर्वरक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जिला कृषि अधिकारी हापुड़ गौरव प्रकाश ने बुधवार को समस्त सहकारी समितियां, समस्त गन्ना विकास समितियां, हापुड़, इफ्को, क्रभको और अन्य निजी उर्वरक बिक्री केंद्रों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि जनपद में संतुलित उर्वरक प्रयोग, कृषकों को समयबद्ध एवं नियम अनुसार उर्वरक उपलब्ध हो। क्षेत्र के किसानों को भूमि जोत खतौनी आदि अभिलेख फोन पर दिखाने पर भी उपलब्ध उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। कृषकों द्वारा शिकायत कर संज्ञान में लाया गया है कि उर्वरक क्रय के दौरान उन्हें फर्द लेकर आने के लिए वापस भेजा जाता है। कृषकों को सुलभता और सुगमतापूर्वक उर्वरक क्रय करने के उद्देश्य से उनकी फर्द, खतौनी, मोबाइल पर देखकर बिक्री रजिस्टर में रिकॉर्ड लिखा जा सकता है।आपको बता दे कि भारतीय किसान यूनियन के युवा नेता एकलव्य सिंह सहारा ने जिला कृषि अधिकारी को ज्ञापन सोपा था और मामले में कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर




























