हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. अनुमान है कि यह बढ़ोतरी आगे भी जारी रह सकती है. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर और घरेलू रसोई गैस की कीमतों में ₹50 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है. बढ़ी हुई है कि कीमतें मंगलवार से लागू भी हो चुकी हैं.
थोक डीजल की कीमत में भी ₹125 प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. बता दें कि जिस दौरान विधानसभा चुनाव हुए उस रसमय सरकार ने उत्पाद शुल्क घटाया था. उस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल थी जो पिछले हफ्ते बढ़कर $120 तक पहुंच गई थी जो कि 13 साल में सबसे ज्यादा थी. हालांकि मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत $112 प्रति बैरल रह गई. दाम बढ़ने के बाद हापुड़ में पेट्रोल की कीमत ₹95.98, डीजल की कीमत ₹87.51 पहुंच गई है.
अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711
























