
बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, आरोपी ने भाई को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। दबंगों ने मिलकर युवती के भाई को विरोध करने पर जमकर पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक अपनी बहन के साथ बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में अपने परिचित के यहां नामकरण में शामिल होने के लिए आया था जहां एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। जब पीड़िता ने अपने भाई को बताया तो युवक ने आरोपी से शिकायत की जिसके बाद उसने गाली गलौज करते हुए युवक को जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























